आज की ताजा खबर

एसीएमओ ने परखी आयुष्मान कार्ड की प्रगति

top-news

सीएचसी में दी कड़ी चेतावनी, कहा , शत-प्रतिशत लाभार्थियों का बने गोल्डन कार्ड
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड  की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. गौतम ने ब्लॉक की समस्त आशा संगिनी और आशा बहुओं के साथ समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आशा बहुएं अपने स्वयं के और अपने परिवार के गोल्डन कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाएं। क्षेत्र के चिन्हित लाभार्थियों की सूची के आधार पर घर-घर जाकर कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
प्रत्येक पात्र व्यक्ति की आभा आई डी बनाना शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान डॉ. रंजन गौतम ने  चेतावनी देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, यदि किसी भी क्षेत्र में प्रगति खराब पाई गई या कार्यों में लापरवाही दिखी, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आशाओं के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और उन्हें आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान निकालें ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर अधीक्षक डॉक्टर विपिन कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर समेत स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *