आज की ताजा खबर

कानपुर बस हादसा: पुलिस आयुक्त पहुंचे हैलट, घायलों का जाना हाल

top-news top-news

दिनांक 14.03.2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे थाना पनकी क्षेत्र के डिजिटल चौकी अंतर्गत नासिक से आ रही एक यात्री बस (जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे) सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पुलिस द्वारा त्वरित उपचार हेतु हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दौराने उपचार एक महिला की भी दु:खद मृत्यु हो गयी है।
घटना की जानकारी पर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल तथा अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त* द्वारा हैलट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया गया तथा चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए।
बस में सफर कर रही महाराष्ट्र की एक घायल महिला, जो मराठी भाषा में वार्ता कर रही थीं, उनसे एडीसीपी/एसीपी स्वरूपनगर श्री सुमित सुधाकर रामटेके द्वारा उनकी मातृभाषा मराठी में संवाद कर कुशलक्षेम पूछा गया, जिससे उन्हें आत्मीयता और सहारा महसूस हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *