आज की ताजा खबर

गैस की कालाबाजारी की शिकायत मिली तो खैर नही -डीएम, एसपी ने मधु गैस एजेंसी कमालगंज का किया औचक निरीक्षण

top-news

फर्रूखाबाद,व्यूरो।
जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह  ने शनिवार को मधु गैस सर्विस, कमालगंज का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी पर एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही बुकिंग, डिलीवरी व्यवस्था तथा स्टॉक रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने एजेंसी संचालक से प्रतिदिन प्राप्त होने वाले गैस सिलेंडरों की संख्या तथा उपभोक्ताओं तक डिलीवरी में लगने वाले समय की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए,बैकलॉग बुकिंग की आपूर्ति सबसे पहले सुनिश्चित की जाये तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता न होने पाए केवल ऑनलाइन बुकिंग ही स्वीकार की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने भी एजेंसी परिसर की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए तथा परिसर में अग्निशमन उपकरण सदैव क्रियाशील अवस्था में रखे जाएं।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी व गैस एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *