आज की ताजा खबर

सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ ने अपहृत नाबालिग को किया बरामद, परिजनों को सौंपा

top-news

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सतर्कता दिखाते हुए एक अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर उसके परिजनों तथा मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर एस एन पाटीदार के मुताबिक कानपुर सेंट्रल पर ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल मिथलेश को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दिल्ली साइड स्थित फुटओवर ब्रिज के पास एक नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में अकेली घूमती हुई मिली। महिला कांस्टेबल उसे अपने साथ आरपीएफ पोस्ट लेकर आईं और ड्यूटी अधिकारी को मामले की जानकारी दी।
पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम राधा (15 वर्ष) पुत्री आशाराम निवासी बम्होरी पुरवा, थाना जुझार नगर, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) बताया। जानकारी मिलने पर परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि लड़की के अपहरण के संबंध में थाना जुझार नगर में मुकदमा दर्ज है और वे उसे लेने के लिए कानपुर आ रहे हैं। इसके बाद नाबालिग को महिला स्टाफ की देखरेख में सुरक्षित आरपीएफ थाने पर रखा गया।
दोपहर करीब 2:40 बजे थाना जुझार नगर के एएसआई विनोद सिंह लड़की के पिता आशाराम और उसके भाई के साथ आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल पहुंचे। उन्होंने थाना जुझार नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 0054/26 की एफआईआर की प्रति प्रस्तुत की, जो 12 मार्च 2026 को दर्ज की गई थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरपीएफ की एएसआई सुनीता ने नाबालिग लड़की को उसके परिजनों की मौजूदगी में थाना जुझार नगर के एएसआई विनोद सिंह को  सुपुर्द कर दिया। पुत्री के बरामद होने पर घरवालों ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *