आज की ताजा खबर

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार का पैर कटा, हालत गंभीर

top-news top-news

उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बदरका चौकी अंतर्गत आजाद मार्ग चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक का पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घायल युवक की मदद के लिए दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था और अचानक बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बदरका चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और हादसे को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *