आज की ताजा खबर

ऋण वितरण योजना में कम प्रगति देख डीएम ने बैंक अधिकारियों को लगाई फटकार

top-news

फर्रूखाबाद 
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं जिला सलाहकार समिति  की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऋण वितरण योजना में प्रगति कम पाए जाने पर बैंक अधिकारियों को जिला धिकारी ने जम कर फटकार लगाई। उनके बिरुध्द सम्बंधित विभाग को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न बैंकों के सीडी रेशियो की समीक्षा की गई, जिसमें इंडियन बैंक का सीडी रेशियो सर्वाधिक कम 16.57 प्रतिशत पाया गया। अन्य बैंकों का सीडी रेशियो इस प्रकार रहा।
बैंक ऑफ बड़ौदा: 30.86 फ़ीसदी,
केनरा बैंक 31.5 फीसदी,
पंजाब नेशनल बैंक: 35.29 फीसदी
भारतीय स्टेट बैंक 36.5 फ़ीसदी,
इंडियन ओवरसीज बैंक: 34.98 फ़ीसदी,
आईडीबीआई बैंक42.65 फीसदी
बंधन बैंक 49.65फीसदी,
कम सीडी रेशियो पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। तथा संबंधित बैंकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एसएलबीसी  को पत्र लिखने के निर्देश दिए ।
सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई ।  प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, एलडीएम, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *