आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जीवन वीणा की तरह है, उसमें संगीत पैदा करने के लिए ध्यान जरुरी-स्वामी आनन्द पुनीत
- दैनिक लोक भारती
- 18 Mar, 2026
फर्रुखाबाद।ओशो रजनीश ने अपने संन्यासियों को जीवन जीने की कला सिखाई है ।उनका कहना है कि जीवन ठीक वीणा की तरह है जिस तरह वीणा के तार बीच की स्थिति में आने से ही संगीत पैदा होता है ।उसी तरह जीवन में भी राग, विरागऔर बीतराग की स्थितियां उत्पन्न होती हैं। ओशो कहते हैं कि रागी को अगर इस बात पर अभिमान है कि उसके पास अकूत संपत्ति है, तो विरागी को इस बात का अभिमान है कि उसने करोड़ो की संपत्ति में ठोकर मार कर बैराग धारण कर लिया है । रागी को अपने पास अकूतसंपत्ति होने का अभिमान है और विरागी को त्याग देने का अभिमान है। इसके बीच की स्थिति है वीतराग। वीतराग में जीने वाले को ना संपत्ति होने का अभिमान है और ना त्याग देने का अभिमान है। उसके पास जो है उसी में संतुष्ट है। वीतराग में जीने वाले व्यक्ति के जीवन में आनंद ही आनंद हो जाता है। इसे इस इस तरह से समझा जाए की जीवन वीणा की तरह है ,जिस तरह वीणा के तार अधिक कस देने पर टूट जाते हैं। ढीला छोड़ देने पर संगीत पैदा नहीं होता । उसमें संगीत पैदा करने के लिए बीच की स्थिति में लाने पड़ते है। जिससे संगीत पैदा होता है। इसी तरह से हठयोग करके जीवन को त्यागा जा सकता है। और बिना योग के ध्यान के जीवन को नीरस बनाया जा सकता है, लेकिन संगीत पैदा करने के लिए ध्यान से गुजरना पड़ता है। गहन ध्यान में डुबकी लगाते ही जीवन आनंद से भर जाता है और जीवन बगिया बन जाता है ।ध्यान अध्यात्म की कुंजी है । ध्यान के माध्यम से तमाम संत महात्मा आत्मा परमात्मा को जान सके हैं। ओशो का कहना है कि भूखे रहने से अगर परमात्मा मिलता तो आज हर भिखारी बुधत्व को उपलब्ध होता। उनका कहना है कि परमात्मा को हमारे उपनिषदों ने मालिक माना है। वह मालिक को ही मिलता है। आज तक किसी भिखारी को नहीं मिला । इसका उदाहरण भगवान बुद्ध, महावीर, स्वामी विवेकानंद और रामचंद्र परमहंस हैं। वह हमेशा राजाओं को मिला है। परमात्मा रोटी से ऊपर की चीज है। 15 दिन के भूखे व्यक्ति को यदि चांद से ध्यान करने के लिए कह दिया जाए तो उसे चांद में परमात्मा का प्रतिबिंब नहीं दिखाई देगा। उसे तो आसमान में नाचती रोटी दिखाई देगी ।इसलिए जीवन में संगीत पैदा करने के लिए साधक को गहन ध्यान से गुजरना पड़ता है, तब उसका जीवन बगिया बन जाता है और उस बगिया में बसन्त बगर जाता है जहां आनंद की वर्षा होने लगती है। तब साधक कहता है कि बिन दामिनी उजियार जहां बिन घन परती फुहार । मगन हुआ मनुआ तहां दया निहारि निहारि।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







