आज की ताजा खबर

“इलाज या लापरवाही? किदवई नगर के भार्गव हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल”

top-news top-news

कानपुर के किदवई नगर स्थित बारादेवी इलाके के भार्गव नर्सिंग होम में एक महिला की मौत के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर सही इलाज न मिलने के कारण महिला की जान चली गई। परिजनों के मुताबिक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे भार्गव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट मौजूद ही नहीं था, इसके बावजूद मरीज को ICU में भर्ती कर लिया गया और बाद में वेंटिलेटर पर रख दिया गया। परिजनों का कहना है कि जब मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी, तब अस्पताल का स्टाफ सोता रहा और किसी वरिष्ठ डॉक्टर को नहीं बुलाया गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर अस्पताल ने भारी भरकम बिल भी थमा दिया, जबकि सही उपचार नहीं दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *