आज की ताजा खबर

गैस सिलेंडर लेकर सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन

top-news

फर्रुखाबाद। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह की मौजूदगी में महिलाओ ने गैस सिलेंडर हाथ मे लेकर बुधवार को जोरदार  प्रदर्शन किया। महिलाओ ने योगी मोदी विरोधी नारेबाजी की।
 कलक्ट्रेट फतेहगढ़ में सपा जिला महिला सभा ने धरना प्रदर्शन करते हुए
 कम करो कम करो गैस सिलेंडर के दाम करो। योगी मोदी शर्म करो। ऐ नरेंदर दे सिलेंडर। गली गली में शोर है गैस एजेंसी वाले चोर हैं । इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने कहा की गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी के किचन का बजट  बिगड़ गया है। इससे निचले टपके के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। भाजपा सरकार में आश्वासन के अलावा जनता को कुछ नहीं मिला है ।जिससे यहां की जनता आजिज आ गई है। इसी को लेकर आज सैकड़ो महिलाएं कचहरी पहुंची और उन्होंने धरना प्रदर्शन कर गैस के दाम कम करने की जोरदार मांग उठाई ।इस मौके पर मुन्नी देवी, क्रांति देवी, रामवती ,कृष्ण दुलारी आदि महिलाएं मौजूद रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *