आज की ताजा खबर

फीलखाना में खौफनाक साजिश! युवक पर तेजाब फेंकने की कोशिश से मचा हड़कंप

top-news

कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर में एक युवक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने युवक पर तेजाब डालने का प्रयास किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *