आज की ताजा खबर

कानपुर नगर पुलिस की तैयारियां पूर्ण – चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व को लेकर समन्वय बैठक आयोजित...

top-news

दिनांक 18 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार, कानपुर नगर में आगामी चैत्र नवरात्रि (19 मार्च से प्रारम्भ) एवं रामनवमी (26/27 मार्च) के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री रघुबीर लाल पुलिस आयुक्त द्वारा की गई, जिसमें कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अग्निशमन जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु, गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यक्रम आयोजक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।
बैठक में निम्न अधिकारीगण उपस्थित रहे-
पुलिस उपायुक्त पूर्वी / पश्चिम / दक्षिण / सेन्ट्रल / यातायात कमिश्नरेट कानपुर नगर अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), कानपुर नगर
अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना), कानपुर नगर
महाप्रबंधक, जल संस्थान, कानपुर नगर
मुख्य अभियंता, नगर निगम, कानपुर नगर
समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर
नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कानपुर नगर
नगर आयुक्त, कानपुर नगर
मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर
समस्त नगर मजिस्ट्रेट / अपर नगर मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर
प्रबंध निदेशक, केस्को, कानपुर नगर
अधिशासी अभियंता, प्रान्तीय खण्ड / लोक निर्माण विभाग, कानपुर नगर
मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कानपुर नगर
मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद कैण्ट, कानपुर नगर
बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। साथ ही क्षेत्राधिकारी स्तर पर भी स्थानीय स्तर पर बैठकें कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *