आज की ताजा खबर

सख्त हुआ योगीराज: दरिंदे सनी का एनकाउंटर के बाद खेल खत्म, पुलिस की गोली से धराशायी

top-news top-news

कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी सनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। Yogi Adityanath सरकार के सख्त कानून व्यवस्था के संदेश के बीच पुलिस का यह एक्शन चर्चा में है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी सनी की घेराबंदी की गई तो उसने इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। घायल सनी को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। आरोपी के पास से एक अवैध देसी तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी—आशीष और कमल—पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। अब तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है और तीनों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस आज तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *