आज की ताजा खबर

घाघरा किनारे गूंजा अलर्ट, बाढ़ से मुकाबले का दिखा दम

top-news

सूरतगंज (बाराबंकी)। मानसून से पहले घाघरा सरयू नदी के किनारे बुधवार को प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी का प्रदर्शन किया। हेतमापुर तट पर आयोजित मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने से लेकर राहत सामग्री पहुंचाने और घायलों को प्राथमिक उपचार देने तक के अभ्यास किए। कार्यक्रम रामनगर उपजिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी के निर्देशन में आयोजित हुआ।
तेज बहाव में रेस्क्यू का प्रदर्शन
जवानों ने रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट और आधुनिक उपकरणों की मदद से दिखाया कि तेज धारा में फंसे लोगों तक कैसे पहुंचा जाता है। नावों के जरिए सुरक्षित निकासी, घायलों को स्ट्रेचर पर लाना और प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
 ग्रामीणों को दिए सुरक्षा के सूत्र
मॉक ड्रिल देखने पहुंचे ग्रामीणों को बताया गया कि बाढ़ के दौरान अफवाहों से बचें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और जलस्तर बढ़ने पर समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी गई।
सभी विभाग अलर्ट मोड पर 
तहसीलदार विपुल सिंह ने कहा कि घाघरा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राजस्व, पुलिस, आपदा प्रबंधन तथा राहत से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविर स्थापित किए जाएंगे और प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाएगी। मॉक ड्रिल में तहसीलदार विपुल सिंह एवं राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *