आज की ताजा खबर

जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंका

top-news

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री द्वारा माननीय नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा)  के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की मंशा के अनुरूप आज जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लखनऊ स्थित वी0वी0आई0पी0 गेस्ट हाउस के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार विपक्ष के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। कांग्रेसजनों ने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी देश के करोड़ों लोगों की आवाज हैं और उनके विरुद्ध इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बदसलूकी की गई इस दौरान पुलिस प्रशासन तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शिव बहादुर सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, सुशील शर्मा, जितेन्द्र तिवारी, कल्लू पाल, डॉ0 रिचा शर्मा, गणेशी रावत, आर्यन मिश्रा, रज्जन आचार्य रावत, अकील अहमद, नितांत सिंह, प्रमोद लोधी, मेहताब जायसी, शान गनी, बब्बन पाण्डेय, जितेन्द्र गौतम, महीप सिंह, महेन्द्र रावत महेंद्र तिवारी, उमा शंकर चौरसिया, अमित भारद्वाज, विभा त्रिपाठी, सरिता शुक्ला, कौशल कनौजिया, सतीश पाल, मनोज भार्गव बबलू पाण्डेय सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *