आज की ताजा खबर

तकनीकी शिक्षा को दिनचर्या में शामिल करें-नरेंद्र सिंह वर्मा

top-news

महमूदाबाद/सीतापुर। सरदार सिंह कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी युग का है और दुनिया एआई की ओर तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने बच्चों से किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रमाध्यक्ष सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों को होनी चाहिए। उन्होंने अभ्युदय कोचिंग एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जैसी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्था के प्रबंधक अजय वर्मा एवं प्रधानाचार्य अल्पना त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर किया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *