आज की ताजा खबर

दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, सात की मौत

top-news

लोकभारती न्यूज ब्यूरो
उन्नाव। थाना औरास अन्तर्गत मंगलवार भोरपहर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से सवारियों को लेकर बिहार प्रान्त जा रही डबल डेकर बस चालक को नींद आने के कारण सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। भोरपहर बस सड़क किनारे खाई में पलटने से बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस, यूपीडा राहत बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में दिल्ली से वापस बिहार जा रहे कैदी व दारोगा समेत लें 7 यात्रियों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी सहित दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर किनारे लगी रेलिंग पर लटक गई। इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए। एक का पैर कटकर अलग हो गया। मौके पर पहुंचे राहत बचाव दल ने घायलों को पहले स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से उपचार के लिए गंभीर रुप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इलाज के लिए भर्ती मरीजो के इलाज के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना औरास अन्तर्गत माइलस्टोन 262 के पास हुए हादसे में बिहार प्रांत के जनपद सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम 59 और कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर 59 निवासी गुरुग्राम हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। सीवान पुलिस की टीम के दरोगा तीन सिपाहियों के साथ 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गये थे। जहां से पेशी के बाद सरोज ट्रैवल्स की प्राइवेट बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे। घटना के समय बस में 36 यात्री सवार थे। हादसे के बाद राहत बचाव दल ने राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। 6-7 एंबुलेंस की मदद से 32 घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से 27 यात्रियों की हालत नाज़ुक होने पर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, कुछ यात्रियों की नाज़ुक देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र ले जायें गये लोगों में चिकित्सकों ने 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। सफीपुर सीओ सोनम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5.15 से 5.30 बजे के बीच एक्सप्रेस-वे पर बस हादसा हुआ। 5 लोगों की मौके पर, जबकि 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक को सामुदायिक केंद्र से ही छुट्टी दे दी। अन्य घायलों को जिला अस्पताल व ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है तथा घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। 
हादसे की कहानी, घायलो की जुबानी
घायल सिपाही व यात्रियो ने बताया कि भोरपहर हुए हादसे के वक्त सभी गहरी नींद में थे, किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया। घायल सिपाही रामजी ने बताया बिहार के सिवान पुलिस लाइन में तैनात हूं। सोमवार रात 8.30 बजे दिल्ली से गोरखपुर के लिए निकले थे। सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक धमाके जैसी आवाज हुई। नींद खुली तो बस पलटी हुई थी। चीख-पुकार मची हुई थी। बाद में पता चला कि उनके साथ यात्रा कर रहे दरोगा और कैदी की मौत हो गई है। बिहार प्रांत के जनपद सीवान के कारागार अधीक्षक देवाशीष सिन्हा ने बताया कि कैदी छत्रपाल सिंह तोमर पिछले 3 साल से सीवान में जिला परिषद के लिपिक की हत्या के मामले में जेल में बंद था। उसपर गुरुग्राम में भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में गवाही के लिए पुलिस उसे गुरुग्राम लेकर गई थी।
हादसे में मृतको का विवरण
दरोगा रविचरन निवासी सिवान बिहार, सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र रामाधार निवासी मुंडेरा बाजार जनपद गोरखपुर, विजेशी गुप्ता पुत्री मिश्री गुप्ता निवासी पिपराइच जनपद गोरखपुर, विजय कुमार पुत्र रामजीत निवासी कसानगंज जनपद बस्ती, छत्रपाल तोमर निवासी हरियाणा, छठवां मृतक अज्ञात महिला सहित एक अज्ञात सहित सात की मौत हो गई। 
घायलों का विवरण
घायलो में मो0 वसीम निरगंज बिहार, गोलू निवासी देवरिया सदर, रोहन निवासी ग्राम बरमघोषी, जहानाबाद, बिहार, विनय निवासी बिस्तौली, गोरखपुर, धीरज निवासी टिकरा सौहात, कुलही, महाराजगंज, अरुण कुमार निवासी कुशमाल बेनीपास, गोरखपुर, सुरेंद्र कुमार गुप्ता निवासी बरपार खदनी, गोरखपुर, अमरदीप सिंह निवासी औरैया, फरमान अंसारी निवासी पिपरापड़ी, शिकारपुर, बिहार, शाहिद अख्तर निवासी पिपरापड़ी, शिकारपुर, बिहार, सोम अली निवासी लौकियांवा, बस्ती, धनंजय निवासी श्याम विहार, नजबगढ़, दिल्ली, विष्णु कुमार निवासी ककरिया, बस्ती, अरविंद निवासी खड़खड़िया, गोरखपुर, राहुल निवासी निवासी खड़खड़िया, गोरखपुर, गणेश दीक्षित निवासी कुशीनगर, आर्यन गुप्ता निवासी कप्तानगंज, बस्ती, लारेब आलम निवासी सदर, गोरखपुर, परमजीत सिंह निवासी मुस्का पिपरी, गोरखपुर, श्वेता यादव निवासी मुस्का पिपरी, गोरखपुर, बिंद्रावती निवासी मुस्का पिपरी, गोरखपुर, एक अज्ञात शामिल हैं। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *