आज की ताजा खबर

अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टरों पर सपा का फूटा गुस्सा

top-news

शाहजहांपुर। महानगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां के नेतृत्व में सैकड़ों सपाई खिरनी बाग जीआईसी मैदान में जुटे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जोरदार प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडे को सौंपा गया।प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग जानबूझकर माहौल खराब करने और समाजवादी पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं। नेताओं ने मांग की कि आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।इस मौके पर तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने वर्ष 2023 में सदन में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था, लेकिन भाजपा झूठे प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने जनपद में भूसे की कालाबाजारी और जमाखोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ बड़े लोग कृत्रिम संकट पैदा कर रहे हैं, जिससे भूसे और दूध के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर किसानों और आम जनता पर पड़ रहा है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर जमाखोरी पर रोक लगानी चाहिए।सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा इस तरह समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश की गई तो भाजपा सरकार के कथित काले कारनामों को गली-गली पोस्टर लगाकर उजागर किया जाएगा।कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के समर्थन में आवाज बुलंद की।इस दौरान विजय सिंह, रामसूरत यादव, अतिउल्लाह सिद्दीकी, संजीव कुमार वर्मा, ओंकार सिंह, परवेज अंसारी, पार्थ यादव, अश्वनी बघेला, मोनू कुरेशी, मोहम्मद हशमत, रोहित यादव उर्फ अमर सिंह, सौमित्र यादव, गुफरान खान, देवेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, इमरान खान, शौकत अली, इम्तियाज वली खान, लाल वर्मा, अंकित वर्मा, राजीव यादव, रूपराम सिंह, राकेश यादव समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *