आज की ताजा खबर

बिजली की चिंगारी से लगी आग से किसान का आशियाना जला

top-news

मौदहा, हमीरपुर। थाना क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार दोपहर बिजली की चिंगारी की आग से  एक किसान का आशियाना उजाड़ दिया। आग की चपेट में आने से किसान व उसकी तीन बकरियां तीन स्वामी भक्त कुत्ते व एक काले नाग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विकासखंड क्षेत्र के करहिया गांव निवासी रतिराम पुत्र दिल्लीपत अपने घर के पास मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि  ग्यारह हजार की विजली लाइन के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, बने मकान में तेज गर्मी और हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और किसान के मकान तक पहुंच गई।
मकान में आग लगती देख रतिराम गृहस्थी का सामान और मवेशियों को बचाने के लिए अंदर घुस गए। किसी तरह भैंस को बाहर तो निकाल लाया लेकिन अपनी जान गवा बैठा। आग में झुलसने से किसान और उसकी तीन बकरियों मालिक के पास बैठे तीन स्वामी भक्त कुत्ते व एक काले नाग की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। मृतक किसान ढाई बीघा खेती के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके तीन पुत्र बताए गए हैं।
मृतक के पुत्र दीपक ने बताया कि बिजली के शांट सर्किट से आग लगी, जिससे  पिता और बकरियों कुत्ते की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार शेखर मिश्रा व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण हरी मिश्रा ने बताया कि आग के विकराल रूप लेने पर रतिराम का मकान धू-धू कर जलने लगा वहां उसकी तीन बकरियां किसान के साथ उसके पास में ही बैठे तीन स्वामी भक्त कुत्तों ने अपनी जान गवा दिया यही नहीं उसके पास में एक काले नाग ने आग में जलकर अपने प्राण न्योछावर कर दिया।
क्षेत्राधिकार राजकुमार पांडे ने बताया की कि मंगलवार की दोपहर बिजली के चिंगारी से आग लग गई जिसमें किस सहित तीन बकरियां कुत्ते की दर्दनाक मौत हो गई। बिजली विभाग की अवर अभियंता राजू प्रसाद ने बताया कि पराली द्वारा लगी आग से किसान का मकान व किसान सहित बकरियों कुत्ते की मौत हो गई। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *