आज की ताजा खबर

खराब हैण्डपम्पो से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे नगरवासी

top-news

बांगरमऊ-उन्नाव। नगर के सण्डीला रोड सहित विभिन्न मोहल्लों में खराब पड़े हैंडपंपों को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका के नामित सभासद बब्लू पटेल एवं सावित्री देवी ने अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता को पत्र सौंपकर खराब पड़े हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग उठाई। सभासदों ने अपने पत्र में कहा कि भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई मोहल्लों में हैंडपंप खराब होने से लोगों को दूर-दूर से पानी भरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा समय रहते खराब हैंडपंपों की मरम्मत करवा दी जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है। बब्लू पटेल ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं सावित्री देवी ने कहा कि जिन स्थानों पर हैंडपंप पूरी तरह खराब हो चुके हैं, वहां नए हैंडपंप लगवाने की भी आवश्यकता है। ईओ ने सभासदों को आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंपों का सर्वे कराकर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *