आज की ताजा खबर

आज मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा का त्योहार

top-news

शाहजहांपुर। पूरे देश में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर गदियाना ईदगाह के इमाम मौलाना मुहम्मद अनीस अत्तारी और कमेटी सदर हाजी वसीम ने अलग-अलग संदेश जारी कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।इमाम मौलाना मुहम्मद अनीस अत्तारी ने कहा कि ईद-उल-अजहा कुर्बानी, त्याग और अल्लाह की रजा हासिल करने का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि इस्लाम इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं।वहीं गदियाना ईदगाह कमेटी के सदर हाजी वसीम ने कहा कि ईद का त्योहार समाज में प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ ईद मनाकर समाज को एकता का संदेश दें।कमेटी की ओर से जारी नमाज के वक्त के अनुसार बड़ा खुतबा ईदगाह में सुबह 7.30 बजे, छोटा खुतबा में 8 बजे, ईदगाह गदियाना में 7.45 बजे तथा जामा मस्जिद में 7.45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *