आज की ताजा खबर

गोरखपुर के सुगौना गांव में 10 दिन से बिजली गुल

top-news

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट के सुगौना गांव में पिछले दस दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। तेज आंधी-पानी में बिजली के खंभे और तार टूट जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बिजली विभाग की कथित उदासीनता से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। गंगटही कटसहरा फीडर के तहत आने वाले सुगौना गांव में अमर शहीद मूर्ति के पास स्थित दर्जनों घरों की बिजली दस दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के कारण बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र गंगटही पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी टूटे हुए खंभों और तारों को ठीक नहीं किया जा सका। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजय यादव ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग के कर्मचारियों ने भीषण गर्मी में भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग केवल "आज और कल" ठीक करने का कोरा आश्वासन देता रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान तुरंत नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अनिल मद्धेशिया, अविनाश चौरसिया, अजय यादव, विकास कुमार, आर्यन कुमार, संदीप कुमार, श्याम कुमार, कन्हैया, रमेश भारती, भागीरथी, अच्छे लाल, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, अखिलेश गुप्ता, दुर्विजय गुप्ता, रामदरश, रामकेश, संतोष, इन्द्रजीत, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
टूटे खंभे को शीघ्र बदला जाएगा - जेई 
इस संबंध में अवर अभियंता रविन्द्र कुमार चौबे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने जानकारी दी कि मंगलवार शाम को संविदाकर्मी टूटे हुए खंभे को गाड़कर तार कस रहे थे, तभी दूसरा खंभा टूट गया। चौबे ने आश्वासन दिया कि टूटे हुए खंभे को गाड़कर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *