आज की ताजा खबर

किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता का मिला संदेश जागरूकता कार्यक्रम में 53 प्रतिभागियों ने की सहभागिता स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

top-news

कुशीनगर। किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मानव सेवा संस्थान सेवा की ओर से करदह पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करदह, अहिरौली और हथिया गांव की किशोरियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कुल 53 प्रतिभागियों की सहभागिता रही, जिनमें 21 किशोरियां शामिल थीं। इस दौरान किशोरियों को एनीमिया से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने के उपायों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और समय पर उपचार के प्रति भी जागरूक किया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सैनम निशा ने कहा कि किशोरियों का बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक बनाते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक आहार और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

मानव सेवा संस्थान सेवा के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था समुदाय आधारित विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और किशोरी सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम किशोरियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने वाला साबित हुआ।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक मे क्लिक करे 

"किशोरियों को मिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का मंत्र, कुशीनगर में जागरूकता कार्यक्रम"

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *