आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पति-पत्नी के विवाद में युवक पर हमला, दो आरोपी पुलिस के हवाले मलखानपुर गांव में मारपीट के दौरान युवक गंभीर घायल, हैलट रेफर चार आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
- दैनिक लोक भारती
- 04 Jun, 2026
भीतरगांव। साढ़ थाना क्षेत्र की भीतरगांव चौकी के अंतर्गत मलखानपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के सिलसिले में गांव पहुंचे करीब आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
मलखानपुर निवासी नयन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिंदकी थाना क्षेत्र के महरहा गांव निवासी कुछ लोग अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके पुत्र सुनील सिंह को पकड़कर मारपीट की। इस दौरान युवक को उठाकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
परिजनों के अनुसार शोर-शराबा सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और दो आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
भीतरगांव चौकी प्रभारी गगन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







