आज की ताजा खबर

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का रीढ़- प्रतिभा शुक्ला

top-news

गौरीगंज अमेठी जनपद की प्रभारी मंत्री एवं महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार को अमेठी स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रिय भागीदारी से ही सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों तथा निजी समस्याओं को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा। प्रतिभा शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कहा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी पूर्व विधायक जंगबहादुर सिंह नगर पालिका  प्रतिनिधि दीपक सिंह उमेश सिंह भवानी दीक्षित भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक अंशु तिवारी करुणा शंकर तिवारी भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडे रामप्रसाद मिश्र दयाशंकर यादव आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *