आज की ताजा खबर

सपा को भूठा में झटका, सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल

top-news

रुरुगंज औरैया। विधूना कोतवाली क्षेत्र के भूठा गांव में गुरुवार को समाजवादी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब गांव के करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भाजपा में शामिल हुए लोगों का माल्यार्पण एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा का दामन थामने वालों में लाखन सिंह यादव, अभयराम यादव, जवाहरलाल यादव, पन्नालाल यादव, करन सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव, अनेक सिंह यादव, जय सिंह यादव, रामप्रकाश यादव, रमेशचंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, रामशरण यादव, नत्थू सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव, हीरेंद्र सिंह यादव, नेत्रपाल सिंह यादव और रामबाबू सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित रहेगा और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरीति से मुक्ति दिलाने को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। साथ ही उन्होंने भूठा गांव के लोगों को भरोसा दिलाया कि भाजपा में उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।
कार्यक्रम में अवनीश ठाकुर, अमित सिंह तोमर, सम्राट श्रीवास्तव, विनोद शाक्य, अरविंद लोधी, गौतम मंडल महामंत्री दिबियापुर, जितेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद राजपूत ने किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *