आज की ताजा खबर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, महिला घायल

top-news

बेला औरैया।बेला औरैया। बेला-याकूबपुर मार्ग पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी है।
मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मल्होसी मोड़ से पहले बेला-याकूबपुर रोड पर बुलेट मोटरसाइकिल (यूपी-16 एफसी-2896) से जा रहे अंजू सेंगर पुत्र शिव सिंह निवासी सरैया और रूबी सेंगर पत्नी राघवेंद्र सिंह निवासी बिधूना को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भेजा गया। कस्बा प्रभारी बृजभूषण तिवारी भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया।
चिकित्सकों ने उपचार के दौरान अंजू सेंगर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रूबी सेंगर का इलाज जारी है।
थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुई स्कॉर्पियो की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *