आज की ताजा खबर

750 करोड़ की सीवरेज परियोजना का भूमि पूजन, फतेहपुर के विकास को मिलेगी नई दिशा

top-news

फतेहपुर। जनपद के समग्र विकास और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ₹750 करोड़ की लागत से बनने वाली सीवरेज परियोजना का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के साथ  उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान  भूमि पूजन कर पूजा अर्चना की ।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य फतेहपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद शहरवासियों को खुली नालियों, जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं, बल्कि फतेहपुर के भविष्य को नई दिशा देने वाली विकास योजना है। आधुनिक सीवरेज व्यवस्था से न केवल स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा।

परियोजना के तहत शहर में सीवर लाइन नेटवर्क, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य आवश्यक संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे दूषित जल के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था विकसित होगी और शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह योजना फतेहपुर को आधुनिक शहरों की श्रेणी में लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। स्थानीय लोगों ने भी परियोजना के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे जनपद के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।


अव्यवस्था पर भड़की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, अधिकारियों को लगाई फटकार

फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक के मदारीपुर कला गांव में आयोजित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर राज्यमंत्री कृष्णा पासवान नाराज हो गईं। कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की कमी देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल होने पहुंची थीं। वीआईपी कार्यक्रम के बावजूद व्यवस्थाओं में कमी को लेकर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर कुछ खामियां सामने आईं, जिस पर राज्यमंत्री ने मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में बेहतर प्रबंधन और अनुशासन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

राज्यमंत्री की फटकार के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। कार्यक्रम बाद में संपन्न हुआ, लेकिन अव्यवस्था को लेकर हुई नाराजगी चर्चा का विषय बनी रही।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *