आज की ताजा खबर

करंट हादसे में घायल युवक की ट्रामा सेंटर में मौत के बाद प्रदर्शन

top-news

बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मुंजूपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक शिवा पुत्र सुखाई की लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। साथ ही ग्राम प्रधान भुइयादीन की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई। प्रदर्शन के दौरान परिजन और ग्रामीण दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।सूचना मिलते ही लोनी कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी हैदरगढ़, क्षेत्राधिकारी समेत भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।धरने के दौरान ग्रामीणों ने मृतक परिवार को दो बीघा भूमि, आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बताया गया कि उपजिलाधिकारी ने वार्ता के दौरान परिवार को सहायता उपलब्ध कराने तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों को लेकर डटे हुए थे।इस बीच सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *