आज की ताजा खबर

कागजों पर ओडीएफ, जमीनी हकीकत में खुले में शौच को मजबूर ग्रामीण

top-news


राजाफत्तेपुर, अमेठी। सिंहपुर विकास खंड को करीब तीन वर्ष पूर्व खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया था, लेकिन कई गांवों में आज भी लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। जन-जागरूकता की कमी और शौचालयों के रखरखाव के अभाव में बड़ी संख्या में शौचालय निष्प्रयोज्य हो चुके हैं।
लौली, गोयन, जुगराजपुर, रस्तामऊ, फूला, टिकरी, महिया सिंदुरिया और आजादपुर समेत कई गांवों में शौचालय जर्जर अवस्था में पड़े हैं। कई स्थानों पर ग्रामीण शौचालयों का उपयोग कंडे, लकड़ी, भूसा और पराली रखने के लिए कर रहे हैं। वहीं कुछ पात्र परिवार अब भी शौचालय सुविधा से वंचित बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदारी प्रथा के तहत हुए निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे कई शौचालय जल्द ही खराब हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि ओडीएफ अभियान को सफल बनाने के लिए निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है
खबर नं- 11
अभय कुमार मल्य बने तिलोई के नए रेंजर
राजाफत्तेपुर, अमेठी।
वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तिलोई वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) जहीर मिर्जा का स्थानांतरण बाराबंकी कर दिया गया है। वहीं बाराबंकी से स्थानांतरित होकर आए अभय कुमार मल्य को तिलोई वन रेंज का नया वन क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
जहीर मिर्जा ने अपने कार्यकाल में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। नए रेंजर अभय कुमार मल्य अब वन संपदा की सुरक्षा, अवैध कटान पर रोक तथा वृक्षारोपण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने नए रेंजर का स्वागत करते हुए उनसे वन संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार की उम्मीद जताई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *