आज की ताजा खबर

पांडव नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

top-news

औरैया। बेला थाना क्षेत्र में रविवार को पांडव नदी में डूबने से दो आठ वर्षीय बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने चाचा के साथ भेड़ चराने गए थे और इसी दौरान नदी में नहाने उतर गए। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पुर्वा भवन निवासी धीरेंद्र पाल का पुत्र विष्णु और हरजू पुर्वा निवासी सुदेश का पुत्र अंश रविवार सुबह गांव के बाहर भेड़ चराने गए थे। कुछ देर बाद दोनों बच्चे पास बह रही पांडव नदी में नहाने के लिए उतर गए। बताया जा रहा है कि नदी के गहरे हिस्से में पहुंचने के कारण वे डूब गए।

काफी देर तक बच्चों के वापस न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को नदी के गहरे गड्ढे से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज कन्नौज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब और नदी के कुछ हिस्सों में गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतक अंश अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था, जबकि विष्णु के पिता रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

"पांडव नदी में डूबे दो मासूम, परिवारों में मचा कोहराम"

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *