आज की ताजा खबर

टेण्डर मैनेजमेटंर अनुदेशक पर फिर से दर्ज हुआ मुकदमा

top-news

सीतापुर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक टेंडर को लेकर हुए विवाद में एक ठेकेदार ने अनुदेशक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर मोहल्ला निवासी ठेकेदार राधेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी के महोली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित एक विशेष मरम्मत कार्य का लगभग 25 लाख रुपये का टेंडर डाला था। आरोप है कि 5 जून को गुफरान नामक ठेकेदार ने उन्हें आंख अस्पताल से लालबाग मार्ग स्थित एक होटल पर चाय पीने के लिए बुलाया। राधेलाल का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद महेंद्र पाठक उर्फ दीपू अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और टेंडर डालने को लेकर उनसे विवाद करने लगे। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि उनसे पूछा गया कि बिना बताए टेंडर कैसे डाला गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट, धमकी और शांति भंग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित महेंद्र पाठक के विरुद्ध पूर्व में भी एक ठेकेदार द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व ठेकेदार अनिल गुप्ता ने महेंद्र पाठक एवं उनके एक सहयोगी के खिलाफ लूट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। हालिया मुकदमा दर्ज होने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
मामले की जानकारी नहीं है। दोनों मुकदमों के बारे में जानकारी लेते हुए बीईओ से जांच कराई जाएगी-बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *