आज की ताजा खबर

भारतीय वायुसेना के तकनीकी विभाग में चयनित हुईं काजल यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर

top-news

मुसाफिरखाना अमेठी क्षेत्र के पूरे लोहारन मजरे रामपुर लोकराय निवासी काजल यादव का भारतीय वायुसेना के तकनीकी विभाग में चयन होने पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।
काजल यादव की सफलता पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जे.बी. यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा, भूतपूर्व सैनिक रामसजीवन यादव एवं राममिलन यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि काजल यादव ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प एवं परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि काजल भारतीय वायुसेना में अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी तथा क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करेंगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *