आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
6 दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, हत्या या हादसा? रहस्य में उलझी मौत
- दैनिक लोक भारती
- 07 Jun, 2026
अमरिया(पीलीभीत) । संवाददाता। अमरिया थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर धुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब छह दिन से लापता एक युवक का शव गांव से करीब 600 मीटर दूर गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान शिवकुमार (20) पुत्र सोमपाल निवासी हरहरपुर धुरा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार शिवकुमार बीती 1 जून की सुबह घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। उसी दिन शाम को परिजनों ने अमरिया थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर युवक की तलाश की गुहार लगाई थी।
रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी प्रेमपाल अपने बहनोई बाबूराम के गन्ने के खेत में सिंचाई करने पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी।
घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं सूचना मिलते ही सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। उनके निर्देशन में पुलिस ने आसपास के खेतों में सघन तलाशी अभियान चलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए नमूने एकत्र किए।
शव की पहचान शिवकुमार के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंका गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उससे छोटी बहन चंचल (18) और भाई शिवराम (12) हैं। जवान बेटे की मौत से पिता सोमपाल, मां मुन्नी देवी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि
मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।
अमित सिंह, थानाध्यक्ष, अमरिया
सबसे बड़ा सवाल ?
छह दिन तक युवक कहां रहा और उसकी मौत कैसे हुई? यह हत्या है, हादसा या फिर किसी गहरे रहस्य की कहानी? जवाब अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा।
धनकुना-मझोला मार्ग पर जल्द दौड़ सकती है रोडवेज बस, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







