आज की ताजा खबर

84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर किसानों ने रुकवाया निर्माण कार्य

top-news

बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को लेकर किसानों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को बड़ी संख्या में किसान निर्माण स्थल पर पहुंच गए और पोकलैंड मशीनों, डंपरों तथा अन्य वाहनों को रोककर निर्माण कार्य बंद करा दिया।अलियाबाद, बबुआपुर और बेलहरी गांव के किसानों का आरोप है कि जितनी भूमि का अधिग्रहण किया गया था, उससे अधिक क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया जा रहा है। किसानों का कहना है कि कई परिवारों की जमीन परियोजना में शामिल होने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इससे प्रभावित किसानों में भारी नाराजगी है।प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग की त्रुटियों और अधूरी प्रक्रियाओं का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि बिना सभी आपत्तियों का निस्तारण किए निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया, जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया।

 समाधान तक विरोध जारी रखने की चेतावनी 

किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उचित मुआवजा और भूमि संबंधी विवादों का समाधान नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द सुनवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।वहीं परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि विवादित क्षेत्र में निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर एक-दो दिन में समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *