आज की ताजा खबर

‘साहस’ ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति किया जागरूक

top-news

सफीपुर-उन्नाव। साहस संस्था के परियोजना प्रबंधक अभय भूषण चंदेल के नेतृत्व तथा एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के सहयोग से ग्राम पंचायत सालेहनगर करौंदी में स्वच्छता जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाजपा विधायक बंबलाल दिवाकर उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर घर, गली और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि स्वच्छ वातावरण से बीमारियों पर नियंत्रण के साथ गांव के विकास को भी गति मिलती है। एचडीएफसी बैंक अधिकारियों ने बताया कि परिवर्तन कार्यक्रम के तहत बैंक स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। वहीं, अभय भूषण चंदेल ने कहा कि संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चला रही है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। सभी ने गांव को स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त और हराभरा बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *