आज की ताजा खबर

88 किलो सिक्कों से हुआ विधायक मूलचंद्र निरंजन का तुलादान, स्वर्ण मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

top-news

कोंच (जालौन)। एमएसडी महाविद्यालय तीतरा के मैदान में आयोजित माधौगढ़ विधानसभा प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एमएसडी महाविद्यालय परिवार ने विधायक का 88 किलो सिक्कों से तुलादान कर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही उन्हें तीन स्वर्ण मुकुट पहनाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन ने खेलों को युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। तुलादान कार्यक्रम में महाविद्यालय की अध्यक्ष मीरा देवी, प्रबंधक शिवप्रसाद निरंजन, संरक्षक विजय सिंह, कोषाध्यक्ष हरिमोहन, सरदार पटेल और इंद्रपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रमुख भूमिका निभाई। वहीं स्वर्ण मुकुट पहनाकर सम्मान करने वालों में शिरोमणि सिंह, दारा, श्याम सुंदर, बाबू जी राम, अनुराग सिंह और अशोक कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक के सम्मान में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम ने न केवल क्रिकेट टूर्नामेंट की गरिमा बढ़ाई, बल्कि क्षेत्र में खेल और सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *