आज की ताजा खबर

मैलानी पुलिस ने 15 वारंटी समेत 17 आरोपियों को किया गिरफ्तार

top-news

बांकेगंज-खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित, वारंटी एवं अभ्यस्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मैलानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 फरार गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) वाले आरोपियों सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों में नेतराम निवासी बिलहइया, रविंद्र, वीरपाल व बलराम निवासी किशुनपुर, जंगबहादुर व अनुरुद्ध निवासी भगतपुर मजरा डाटपुर, महेंद्र निवासी शंकरपुर मजरा डाटपुर ग्रांट, सोहनलाल निवासी सिंघाताली, नन्हे निवासी नौगवां, सुरेश निवासी दुर्जनपुर, प्रहलाद व अरविंद निवासी कुकरा, गोविंद निवासी रायपुर ग्रांट नंबर-11, छिंदर उर्फ कूडू निवासी कुंवरपुर ग्रांट नंबर-10 तथा आशीष कुमार निवासी निपनिया शामिल हैं। इसके अलावा थाना मैलानी में दर्ज मुकदमा संख्या 106/2026, धारा 87, 137(2), 115(2), 351(2), 352, 127(3) एवं 142 बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्त सत्यपाल पुत्र खेमकरन और मीना उर्फ मीरा पत्नी सत्यपाल, निवासी गंगापुर ग्रांट नंबर-10 को गंगापुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अंकुर कुमार, उपनिरीक्षक अवलीश कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम कुमार वर्मा, अमरीश पटेल, कांस्टेबल दिनेश कुमार, सौरभ कुमार, गौरव उज्ज्वल, शैलेंद्र कुमार तथा महिला आरक्षी कुबरा बी और शिवानी शामिल रहीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *