आज की ताजा खबर

हादसे के बाद ट्रक चालक केबिन में फंसा

top-news

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामदयालगंज में रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में ट्रक चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।  रामदयालगंज क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक   का चालक रामलाल पुत्र राजाराम केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो अलग-अलग फायर यूनिटों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।मौके पर पहुंची फायर टीम ने देखा कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और चालक केबिन में गंभीर रूप से फंसा हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए   चालक को बिना किसी अतिरिक्त नुकसान के सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।राहत एवं बचाव अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस तथा पीआरवी की टीम भी मौके पर मौजूद रही।   चालक को बाहर निकालने के बाद तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज किया गया।  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *