आज की ताजा खबर

सोमवार की रात मे तेज आंधी पानी से कई स्थानों पर विशालकाय पेंड़ गिरे,दर्जनों विद्युत पोल टूटने 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित

top-news

मिठौरा, महराजगंज। सोमवार की रात मे आयी तेज आंधी पानी से विकास खंड मिठौरा के सिंदुरिया, मिठौरा, पिपरा कल्याण, मधुबनी, पिपरा सोनाड़ी, खजुरिया, पत रेंगवा, रामपुरमीर, हरिहरपुर, कंचनपुर आदि ग्राम सभाओ मे दर्जनों पीपल, पाकड़, युकेलिप्टस, सागौन आदि के पेंड़ विद्युत पोल पर गिरने से विद्युत पोल कई खंडो मे टूट कर गिर  गये, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी।सोमवार की रात से लेकर मंगलवार को पुरा दिन विद्युत व्यवस्था बहाल नही हो सका।विकास खंड मिठौरा के 82 गांव रात भर अंधेरे मे रहे। बिजली कर्मचारी फॉल्ट खोजते रहे।तेज आंधी, बारिश अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गई। 

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात आंधी-बारिश के चलते पूरे विकास खंड मिठौरा के गाँवो की  बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। दर्जनों से ज्यादा बिजली के पोल गिर गए या झुक गये। दर्जनों स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। इसके चलते शहर से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिकांश क्षेत्रों में पूरी रात बिजली गुल रही और मंगलवार तक  आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।

सिंदुरिया निवासी रघुनाथ जायसवाल के एक कमरे के रिहायशी मकान पर पाकड़ का विशाल वृक्ष गिरने उनका दो कमरे का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पतरेंगवा के टोला शीतलापुर निवासी बेचई यादव के मकान पर लगा 18 सीमेंटेड चादर तेज आंधी और पानी मे उड़कर बगल के खेत मे जा गिरा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *