आज की ताजा खबर

संत मिलन दास हत्याकांड में 8 नामजद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; आरोपियों की तलाश तेज

top-news

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में पुजारी संत मिलन दास की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घूरे टोला मोहल्ले में संत मिलन दास पर चाकू से हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल संत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इजरायल, यामीन, शानू, लल्ली, सफी समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

इस बीच हिंदू नेता विमल द्विवेदी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विमल द्विवेदी ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं संत मिलन दास की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है और आरोपी जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

"संत मिलन दास हत्याकांड: 8 नामजद आरोपियों पर मुकदमा, कार्रवाई की मांग तेज"

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *