आज की ताजा खबर

व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया, हजारों लोगों को कराया भंडारा

top-news

कुशीनगर/पडरौना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिन एवं ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार के अवसर पर पडरौना नगर में सेवा संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान तिलक चौक स्थित ब्रह्म स्थान हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने हनुमान जी को भोग लगाकर किया। इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा राहगीरों को पूड़ी-सब्जी, जलेबी और शीतल पेय का प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर सचिन चौरसिया ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करता है। सेवा संकल्प दिवस का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष जासवाल व मीडिया से आए अशोक शुक्ला, रितेश पांडे, मुन्ना कुशवाह, मो0 नईम अंसारी, शैलेश उपाध्याय, उदय सिंह, रवि प्रकाश पांडे, नीरज साहा, रामपाल कुशवाह, इमामूदीन, निरंजन तिवारी सहित सभी पत्रकार उपस्थित रहकर न्यूज कवरेज के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक श्री कैलाश चाहाडीया जिला महामंत्री आशीष खेतान नगर अध्यक्ष अक्षय स्वकार अनुराग खेतान युवा जिलाध्यक्ष विपिन जासवाल वरिष्ठ पदाधिकारी अजय गुप्ता हीरो, प्रदीप लोहियाँ रवि लोहिया, संगठन मंत्री अभय अग्रवाल नगर महामंत्री अजय गुप्त वरिष्ठ अधिकारी सतीश जिंदल जिला मंत्री विनम्र गुप्ता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुधीर जासवाल, वरिष्ठ व्यापारी अमित वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनी होटल व्यापारी श्याम गुप्ता नगर उपाध्यक्ष शिव मोहन जसवाल बिल्लू, सुनील कुमार गुप्ता पिंटू चौरसिया किशन सोनी ध्रुव वर्मा सहित सैकड़ों पद अधिकारी उपस्थित रहें और सदस्य शामिल हुए। दोपहर तक हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

सेवा संकल्प दिवस के इस आयोजन के माध्यम से व्यापार मंडल ने समाज सेवा, धार्मिक आस्था और जनसहभागिता का संदेश दिया।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

"व्यापार मंडल ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन, हजारों लोगों को कराया भंडारा"

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *