आज की ताजा खबर

वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए कीट व रोग नियंत्रण के दिए टिप्स

top-news

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार एवं डॉ. सुजीत प्रताप सिंह ने बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, खम्भारखेड़ा चीनी मिल क्षेत्र का भ्रमण कर गन्ना फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान इकाई प्रमुख अवधेश गुप्ता, महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार तथा संबंधित ब्लॉक इंचार्ज कमल कुमार, प्रशांत सिंह, अनूप अवस्थी और अशोक कुमार मौजूद रहे।
वैज्ञानिकों एवं मिल अधिकारियों की टीम ने सांडा, सैदापुर, दुधवा, पिपरामरोड़ा, सफीपुर, सिसौना, शीतलापुर, दुव्वनी, कोपा, मकसोहा, बल्हवापुर और खम्भारखेड़ा सहित विभिन्न गांवों में गन्ने की प्रमुख प्रजातियों के प्रदर्शन प्लॉटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश फसल स्वस्थ, कीट एवं रोगमुक्त तथा संतोषजनक स्थिति में पाई गई। कुछ स्थानों पर सैनिक कीट का प्रकोप मिलने पर वैज्ञानिकों ने प्रोफेनोफास एवं साइपरमैथ्रिन युक्त कीटनाशकों के पर्णीय छिड़काव की सलाह दी। वहीं, चोटी बेधक कीट की दूसरी पीढ़ी का आंशिक प्रकोप मिलने पर इसके नियंत्रण के लिए सीटीपीआर की ड्रेंचिंग की सिफारिश की गई। भ्रमण के उपरांत ग्राम दुव्वनी में किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कृषकों एवं गन्ना विकास कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अरविन्द कुमार ने प्रारम्भिक एवं सामान्य गन्ना प्रजातियों की पहचान संबंधी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उन्नत खेती के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *