आज की ताजा खबर

VHP शिक्षा वर्ग में बोले मिलिंद परांडे, ‘संगठन की सबसे बड़ी ताकत होता है समर्पित कार्यकर्ता’

top-news

इटावा: विश्व हिंदू परिषद (कानपुर प्रांत) द्वारा इटावा में आयोजित 11 दिवसीय शिक्षा वर्ग के छठे दिन संगठनात्मक प्रशिक्षण और वैचारिक मार्गदर्शन का विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने ‘कार्यकर्ता’ विषय पर शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित होती है। सेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करने वाले कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं।

शिक्षा वर्ग में कानपुर प्रांत के 21 जिलों से आए कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। वर्ग के दौरान उन्हें शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे समाज और संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें।

इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी, राजेश जी, श्रीमती कल्पना जी, अवधेश जी और अभिनव जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अजीत राज जी ने किया।

विश्व हिंदू परिषद के इस शिक्षा वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास के साथ संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना बताया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *