आज की ताजा खबर

उन्नाव में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

top-news

उन्नाव: उन्नाव के नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया।

समारोह में यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. विनीत कुमार नायर और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टीपी सिंह ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर बोट (boAt) के सह-संस्थापक अमन गुप्ता भी मौजूद रहे और छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के 1500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सीयूसीईटी परीक्षा के माध्यम से 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप देने की घोषणा भी की।

अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रतिभाओं को पहचान और अवसर देना देश के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्रों से मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार ऐसे संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और मेधावी छात्रों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में शिक्षा, नवाचार और प्रतिभा सम्मान का संगम देखने को मिला, जहां छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

"चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी समिट में पहुंचे शिक्षा मंत्री, मेधावियों को दिया सफलता का मंत्र"

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *