आज की ताजा खबर

मोहन भागवत ने वसुंधरा-यश को दिया आशीर्वाद

top-news

कानपुर के आजाद नगर स्थित आर्या सभागार में आयोजित वसुंधरा सिंह और यश मल्होत्रा के विवाह पूर्व आशीर्वाद समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल हुए। उन्होंने नवयुगल को सुखद, सफल और समृद्ध दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
वसुंधरा सिंह समाजसेवी नीतू सिंह और स्वर्गीय यतीन्द्रजीत सिंह की पुत्री हैं, जबकि यश मल्होत्रा शहर के प्रमुख उद्योगपति परिवार से जुड़े विकास मल्होत्रा के पुत्र हैं। आगामी 21 जून को दोनों का विवाह होना है।
समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और नवयुगल को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रचारक और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

समारोह में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पांडेय, पूर्व विधान परिषद सभापति मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री राकेश सचान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, तरुण विजय, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, राहुल बच्चा और नीलिमा कटियार सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में सहभागिता की।

आयोजन में भारतीय पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।
गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए इस आशीर्वाद समारोह में राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और औद्योगिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने नवयुगल को शुभकामनाएं दीं।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे  क्लिक करे 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *