आज की ताजा खबर

छितौनी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

top-news

खड्डा, कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों और रंगोली के माध्यम से योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ तथा नियमित योगाभ्यास के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कंचन कुशवाहा ने प्रथम, आंचल कुमारी ने द्वितीय तथा नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका सनी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, वरिष्ठ अध्यापक विजय कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी ध्रुव वर्मा, उपेन्द्र गुप्ता, संजीव सिंह, जितेन्द्र यादव, संदीप कुमार मौर्य, मुलायम साहनी सहित सभासदगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *