आज की ताजा खबर

सिद्ध बाबा मंदिर चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

top-news

सिंगाही-खीरी। सिद्ध बाबा मंदिर से घंटा और त्रिशूल चोरी की घटना का सिंगाही पुलिस ने आठ दिन के भीतर खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 जून को हुई चोरी की घटना की जांच शुरू की। 19 जून को मंदिर प्रबंधन की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इंद्रेश कुमार पुत्र बाबूराम, जय प्रकाश पुत्र माता प्रसाद निवासी टांडा थाना पढुआ तथा रोहित मौर्य पुत्र जय प्रकाश निवासी खरवहिया नंबर-2 थाना पढुआ को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी किया गया घंटा और त्रिशूल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के सफल खुलासे और धार्मिक आस्था से जुड़े सामान की बरामदगी पर क्षेत्रवासियों ने सिंगाही पुलिस की सराहना की है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने कहा कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *