आज की ताजा खबर

निर्जला एकादशी पर उन्नाव में सेवा का संकल्प, जरूरतमंदों को बांटे गए घड़े, राशन और अंग वस्त्र 'नर सेवा - नारायण सेवा' समिति की पहल, मोचियों और जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत

top-news

उन्नाव। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर उन्नाव में 'नर सेवा - नारायण सेवा' समिति ने सेवा और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की। भीषण गर्मी को देखते हुए समिति की ओर से शहर के मोचियों और जरूरतमंद परिवारों को मिट्टी के घड़े, खाद्य सामग्री, अंग वस्त्र और आर्थिक सहायता वितरित की गई।

समिति के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के साथ समाज में सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक सहायता सामग्री प्रदान की गई।

आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इसी भावना के तहत हर वर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं, ताकि समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

विमल द्विवेदी ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है और सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों को सम्मान देना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देती है।

कार्यक्रम में जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, अनीता द्विवेदी, राकेश राजपूत, केतन अवस्थी, विकास सिंह सेंगर समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया और वितरण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

उन्नाव: निर्जला एकादशी पर अनोखी पहल! मोचियों और जरूरतमंदों को बांटे गए घड़े और राशन | Unnao News

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *