आज की ताजा खबर

कुशीनगर में 4 महीने से लापता युवक का सुराग नहीं, दिव्यांग पिता ने दो लोगों पर लगाए गंभीर आरोप गन्ना लेकर निकला था युवक, पत्नी और तीन बच्चों के सामने गहराया संकट; एसपी से लगाई न्याय की गुहार

top-news

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव निवासी एक युवक के चार महीने से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। युवक के 65 वर्षीय दिव्यांग पिता ने गांव के ही दो लोगों पर बेटे की हत्या करने या उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित पिता ठाकुर मुसहर के अनुसार उनका पुत्र दिनेश मुसहर 14 मार्च 2026 को गांव के ही गिरजेश राय उर्फ बबलू और हीरा प्रसाद के साथ गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बिहार के बगहा शुगर मिल गया था। आरोप है कि दोनों लोग वापस गांव लौट आए, लेकिन दिनेश आज तक घर नहीं पहुंचा।


परिजनों का कहना है कि आरोपितों ने बताया कि दिनेश पडरौना में उतर गया था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। दो माह पूर्व सेवरही थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

दिनेश की पत्नी पूजा और उसके तीन छोटे बच्चे शिवानी, शिवम और आदित्य इस घटना के बाद गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। परिवार का आरोप है कि लगातार थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


दिव्यांग पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बेटे का पता लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

Kushinagar Crime: 4 महीने से गायब दिनेश, दिव्यांग पिता का 2 लोगों पर हत्या का आरोप | UP Police 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *