आज की ताजा खबर

गुजारा भत्ते के विवाद में बहू ने रची साजिश, ससुर पर हमला कर मोबाइल लुटवाया औरैया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक और कार बरामद

top-news

औरैया। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुजारा भत्ते के विवाद में एक महिला ने अपने ससुर पर हमला कराने की साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार महिला ने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर ससुर की पिटाई करवाई और उनका मोबाइल छीन लिया। दिबियापुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 22 जून की शाम बिधूना में तैनात चकबंदी अनुदेशक अजय कुमार पाण्डेय ककोर मुख्यालय से डाक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़-दिबियापुर मार्ग पर बाइक और कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अजय कुमार पाण्डेय का अपनी विधवा बहू के साथ गुजारा भत्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते बहू ने इटावा में फाइनेंस कंपनी में कार्यरत अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई थी। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल भी इसलिए छीन लिया ताकि वह तत्काल पुलिस को सूचना न दे सकें।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केंजरी नहर पुल के पास से इटावा निवासी गौरव यादव, योगेंद्र यादव और प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक और टाटा हैरियर कार भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

Auraiya Crime: बहू ने रची ससुर पर हमले की खौफनाक साजिश, हैरियर सवार 3 आरोपी गिरफ्तार | UP Police 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *